rain-1-1

मानसून का कहर, देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने भारत के विभिन्न राज्यों में 29 जून तक भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी है। यहां जानें आज कहां बारिश होगी।

Monsoon 2023
Monsoon 2023

बकरा ईद आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन वहीं इस दौरान मौसम ने अपना रुख बदलना शुरु कर दिया है। देखा जाए तो मानसून 2023 ने भारत के कई राज्यों में दस्तक दे दी है। ऐसे में IMD ने भी मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट जारी कर दी है। ताकि लोग बारिश व गर्मी से अपने आप को सुरक्षित रख सके। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

दिल्ली बारिश से भीगी

दिल्ली में कल रात से हो रही हल्की बारिश ने अचानक दिल्ली का मौसम ठंडा कर दिया है। अनुमान है कि आज भी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश होने की आंशका है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बारिश का यह दौर 29 जून यानि की बकरा ईद तक बना रह सकता है। IMD के मुताबिक, आज दिल्ली के न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

आज ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों यानी 28 और 29 तारीख को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 02 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

28 जून को पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ अत्यधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है. 26, 27 और 29 को तक उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की/मध्यम से वर्षा के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही अगले 2 दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल और माहे में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *