Screenshot_2023-06-08-16-42-49-11_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

कृषि उपकरण योजना 2022

कृषि यंत्र सब्सिडी उत्तर प्रदेश 2022

कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओ में समस्त मानव चालित, पशु कालित, कृषि यंत्रों/ कृषि रक्षा उपकरणों एवं रु० 10000 तक अनुदान वाले शक्ति चालक कृषि यंत्रों कृषि रक्षा उपकरणों एवं 10000 से अधिक अनुदान वाले शक्ति चालक कृषि यंत्रों/ कृषि रक्षा उपकरणों पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में वितरित करने तथा अनुदान की डी०बी०टी० व्यवस्था की गई है|

उत्तर प्रदेश सरकार “मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन (एनजीटी)” योजना के द्वारा  80% तक  सब्सिडी प्रदान करेगी | जिससे किसान खेती के लिए प्रेरित रहे | यह उन किसानों के लिए बहुत ही सहायता प्रदान करेगी, जिनकी फसल को प्राकृतिक आपदा के कारण अत्यधिक हानि हुई है |

प्रदेश राज्य सरकार ने किसानों को कृषि उपकरण की खरीद को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी प्रदान करने का निर्णय लिया है, इससे किसान कम श्रम पर अधिक फसल का उत्पादन कर सकते है, भारत में अभी खेती पारम्परिक तरीके से की जा रही है, जिससे श्रम और फसल दोनों को हानि होती है, फसल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार ने कृषि उपकरण पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी या अनुदान देने की अधिसूचना जारी की है | इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में अत्यधिक सुधार होने की आशा व्यक्त की जा रही है | यूपी कृषि उपकरण योजनाइस पेज पर उत्तर प्रदेश कृषि उपकरण सब्सिडी के विषय में आपको जानकारी दी जा रही है |

उत्तर प्रदेश सरकार “मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन (एनजीटी)” योजना के द्वारा  80% तक  सब्सिडी प्रदान करेगी | जिससे किसान खेती के लिए प्रेरित रहे | यह उन किसानों के लिए बहुत ही सहायता प्रदान करेगी, जिनकी फसल को प्राकृतिक आपदा के कारण अत्यधिक हानि हुई है |

कृषि उपकरण और अनुदान की राशि

  • किसानों को पंप सेट के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। अधिकतम अनुदान राशि 10,000 तय की गई है।
  • स्प्रिंकलर सेट के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी मंजूर की जाएगी। अधिकतम अनुदान राशि 75,000 तय की गई है। बुंदेलखंड के रहने वालों के लिए 90 प्रतिशत तक अनुदान देने की व्यवस्था की गई है।
  • नैपसैप स्प्रेयर, फुट स्प्रेयर, पावर स्पेयर के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान किया जाएगा। अधिकतम राशि 3000 तय की गई है। 
  • लेजर लैंड लेवलर के लिए भी 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। अधिकतम राशि डेढ़ लाख रुपये तय की गई है।
  • सीडड्रिल, जीरोटिल सीडड्रिल, मल्टी क्राफ्ट प्लांटर या रिजफ्रो प्लांटर की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
  • रोटावेटर के लिए के लिए भी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। अधिकतम राशि 30,000 तय की गई है।
  •  ट्रैक्टर के लिए निर्धारित मूल्य का 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अधिमतम राशि 45,000 तय की गई है।
  • पावर टिलर के लिए निर्धारित मूल्य का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अधिकतम राशि 45,000 तय की गई है।
  • पावर थ्रेशर के निर्धारित मूल्य का 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अधिकतम राशि 12,000 तय की गई है।
  • विनोइंग फैन, चेफ कटर के लिए निर्धारित मूल्य का 25 प्रतिशत तय किया गया है। अधिकतम राशि 20,000 है।


उप कृषि उपकरण योजना डॉक्युमेंट

  • आधार कार्ड – लाभार्थी की पहचान हेतु
  • खतौनी(मजदूरी के लिये नहीं चाहिये)- भूमि की पहचान हेतु
  • बैंक पास बुक का पहला पन्ना जिस पर लाभार्थी का विवरण हो-लाभ सीधे खाते में पहुचाने के लिये.

यूपी कृषि उपकरण योजना 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

उत्तरप्रदेश किसान कृषि यंत्र योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है किसान कैसे इस योजना के लिए पंजीयन कर सकते है इसकी सम्पूर्ण जानकारी यहा दी गई है जिसके माध्यम से आप सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

  • सबसे पहले आपको यूपी कृषि यंत्र योजना कि Official website पर जाना है
  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने पेज ऑपन होगा
  • इस पेज पर आने के बाद आपके सामने कई तरह के आप्शन होंगे जिसमे किसान पंजीयन किसान क्रेडिट कार्ड आदि के लिंक होंगे आपको यहा पंजीकरण करे पर क्लिक करना है
  • यहा पंजीकरण पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और नया पेज ऑपन होगा
  • यहा आपको सबसे पहले ऑनलाइन पंजीकरण करें / लिंक2 वाले आप्शन पर क्लिक करना है
  • जिसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ऑपन होगा जिसमे आपको पहले इस पोर्टल को रजिस्टर करना होगा
  • उसके बाद आपको फिर से आवेदन करने के लिए इस पोर्टल के होम पेज पर जाना होगा
  • वहा आपको यंत्र पर अनुदान हेतु टोकन निकालें का लिंक मिलेगा उसके माध्यम से आप आवेदन कर पायंगे

उत्तरप्रदेश कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु बुकिंग कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल की वेबसाइट पर आना होगा |
  • वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर आपको यंत्र पर अनुदान हेतु टोकन निकालें का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *