download (13)

ड्रैगन चिकन से बदल जाएगी पशुपालकों की किस्मत, डेढ़ लाख रुपये से भी ज्यादा कीमत में बिकता है एक मुर्गा

खेती के अलावा मुर्गा पालन से किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। एक खास मुर्गे की कीमत बाजार में डेढ़ लाख रुपये है।

मुर्गा पालन से किसानों की बढ़ सकती है आमदनी
मुर्गा पालन से किसानों की बढ़ सकती है आमदनी

देश में ज्यादातर किसान संसाधनों की कमी के कारण खेती से उचित मुनाफा हासिल नहीं कर पाते हैं. ऐसे में वह पशुपालन के जरिए भी अपनी आमदनी को बढ़ाने का प्रयास करते हैं। आपने कई गांवों में किसानों को मुर्गी या मुर्गा पालन करते हुए देखा होगा। जिससे महीने में अच्छी खासी कमाई हो जाती है। आज हम ऐसे मुर्गे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी कीमत बाजार में डेढ़ लाख रुपये से अधिक है. इसका पालन करके किसान चंद दिनों में मालामाल बन सकते हैं। तो आइये उनपर एक नजर डालें।

यहां होता है ड्रैगन मुर्गे का पालन

आज हम जिस मुर्गे को पालने की बात कर रहे हैं. उसका नाम ‘डॉन्ग टाओ’ या ‘ड्रैगन चिकन’ है। दुनिया का सबसे महंगे मुर्गे में इसकी गिनती होती है। इस वक्त ये मुर्गे केवल वियतनाम में मिलते हैं। लेकिन दुनिया भर में इस मुर्गे की डिमांड है। इसकी मांग को देखते हुए वियतनाम के अलावा कुछ अन्य देशों में भी इसका पालन किया जाने लगा है। वहीं, भारत में फिलहाल कई लोगों को इस मुर्गे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इतनी है कीमत

अगर बाजार में इस मुर्गे की कीमत के बारे में बात करें तो एक ड्रैगन चिकन लगभग 2000 डॉलर में बिकता है। इंडियन करेंसी में इसकी वैल्यू 1.63 लाख रुपये है. हालांकि, विएतनाम में भी इसे महंगा होने के कारण लोग ज्यादा नहीं खाते हैं। इसे वहां केवल लूनर न्यू ईयर के अवसर पर खाया जाता है। वहीं, भारत में भी इस मुर्गे को पालकर किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जो लोग ड्रैगन चिकन का पालन करना चाहते हैं। उन्हें सबसे पहले वियतनाम से इसके बच्चे को मंगवाना पड़ेगा।

पालने के लिए खुले जगह की आवश्यकता

वैसे तो ड्रैगन चिकन का पालन भी अन्य साधारण मुर्गों की तरह ही होता है. लेकिन इनकी खुराक थोड़ी ज्यादा होती है। इन्हें बंद जगहों पालना मुश्किल है। इससे उनकी जान को खतरा रहता है। ऐसे में इन मुर्गों को पालने के लिए बड़े व खुले जगह की आवश्यकता होगी। इस व्यवसाय से जुड़े कुछ लोग बताते हैं कि ड्रैगन चिकन को बढ़ने में लगभग एक साल या उससे अधिक भी समय लग सकता है। ऐसे में किसान अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए खेती के अलावा ड्रैगन मुर्गा पालने पर विचार कर सकते हैं।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *