pti06_12_2023_000251a_0_jpg_1686629802

Cyclone Biporjoy: गुजरात में तेज हवाओं ने उखाड़े कई बिजली के खंभे, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय गुजरात में बड़े पैमाने पर तहलका मचा रहा है. जानें आज देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय ने गुजरात में बरपाया कहर
चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय ने गुजरात में बरपाया कहर

चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय गुजरात के तटीय इलाके में दस्तक दे चुका है. यह सौराष्ट्र और कच्छ में जबरदस्त कहर बरपा रहा है. मौसम विभाग ने बताया है कि अब यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ सकता है. जिससे आज राजस्थान में भारी बारिश होने की उम्मीद है. इस तूफान से रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. इसको लेकर कई राहत और बचाव दल अलर्ट पर हैं. हजारों लोगों को गुजरात में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. कच्छ जिले के मांडवी में बारिश जारी है।

तूफान के चलते कई गांवों में बिजली गुल

गुजरात के मोरबी जिले में 115-120 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं और बारिश ने जबरदस्त कहर बरपाया है. इससे 300 से अधिक बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं. जिसके चलते लगभग 45 गांवों में बिजली गुल हो गई है. वहीं, चक्रवाती तूफान के चलते गुरुवार की शाम गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भूस्खलन भी देखा गया है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आज भी गुजरात के कच्छ क्षेत्र में भारी बारिश जारी रह सकती है.।वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

यहां भी होगी बारिश

आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में भी छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमानों के अनुसार आज केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, गोवा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अधिकतम इलाकों में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है ‍।

आज ओडिशा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन रही है।

images (4)

Weather Today: लगातार 8वें दिन जारी रहा लू का कहर, आज भी इन इलाकों में पड़ेगी भीषण गर्मी

आज देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। आइये जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

कई जगहों पर पड़ेगी भीषण गर्मी
कई जगहों पर पड़ेगी भीषण गर्मी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ दिन पहले तक बारिश के चलते मौसम सुहाना रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन अब फिर उन्हें भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमानों में बताया गया है कि अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। अगर आज की बात करें तो केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश का अनुमान है। वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ जगहों पर आज भारी बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में भारी बारिश

वहीं, अगर पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो आज मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में लू की गंभीर स्थिति बनी रही। इन क्षेत्रों में लगातार 8वें दिन लू का कहर जारी रहा। वहीं, आज भी मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है।

यहां चलेगी आंधी

आज राजस्थान के कई जगहों पर गरज-चमक के साथ धुल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य रहने का अनुमान है। इसके अलावा, आज गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। इन राज्यों के लोग आज भीषण गर्मी का सामना कर सकते हैं।

वहीं, आज अरब सागर और आस-पास के क्षेत्रों में 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। ऐसे में मछुआरों को अरब सागर से सटे इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

गर-म

Weather Today: फिर कहर बरपाएगी गर्मी! आज दिल्ली और आसपास के इलाकों 42 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

देश में कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जिस कारण गर्मी से काफी राहत थी लेकिन अब कुछ दिनों तक फिर से आपको गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आज के मौसम की ताज़ा अपडेट जानने के लिए देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान।

कई दिनों से बारिश के कारण लगभग सभी प्रदेशों में गर्मीं से राहत मिली हुई थी लेकिन अब कुछ दिन तक देश की राजधानी में एक बार फिर गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा साथ ही दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में भी आज मौसम सामन्य रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

दिल्ली में आज का तापमान

IMD के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ़ रहेगा। लेकिन साफ़ मौसम के साथ गर्मी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। राजधानी में आज आज का मिनिमम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिल्ली में आज हवा के चलने की गति भी सामान्य रहेगी। आज हवाओं कि गति न्यूनतम 3 km/h और अधिकतम 21km/h तक चलने का पूर्वानुमान है।

देश के अन्य प्रदेशों में होगी छिटपुट/भारी बारिश

देश के अन्य प्रदेशों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. साथ ही ओडिशा के भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। दोनों ही प्रदेशों में चमक के साथ तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में बिजली और तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना के कुछ स्थानों पर आज लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर पूर्व अरब सागर, उत्तरी गुजरात तट और खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं चलने की संभावना है।

जिस कारण मछुआरों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी की गई है।

29_12_2019-new_year_rain

आज नॉर्थईस्ट में होगी झमाझम बारिश, बिहार समेत इन जगहों पर लोग करेंगे लू का सामना

आगामी दिनों में भारत के कई शहरों में हल्की से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में लू (Loo) चलने की भी संभावना जताई है।

भारत के विभिन्न शहरों में बीते कल यानी रविवार के दिन बारिश होने से गर्मी में राहत देखने को मिली है।वहीं आज की बात करें तो आज देश के कई राज्यों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, कुछ इलाकों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। अनुमान है कि राजस्थान और इसके आसपास के क्षेत्रों में आज चक्रवाती हवाएं चलने की संभावना है। आइए देशभर के विभिन्न इलाकों में मौसम की स्थिति के बारे में विस्तार से जानें।

दिल्ली में लू और गर्मी से राहत

दिल्ली में रात के समय रुक-रुक कर हो रही बारिश से दिल्लीवासियों को जून माह में अभी तक लू व भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। देखा जाए तो कुछ इलाकों में आंधी-बारिश होने से दिल्ली से सटे इलाकों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में आज भी तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में यह तापमान 6 जून, 2023 तक बने रहने की संभावना है।

देश में बारिश व लू का अलर्ट
देश में बारिश व लू का अलर्ट

अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में बारिश का अलर्ट  

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, अगले 5 दिनों तक भारत के अलग-अलग हिस्सों जैसे- केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आज उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज/बिजली/तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में लो प्रेशर बनने के आसार हैं। साथ ही म्यांमार तट से दूर बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तरों में बना हुआ है।

इन शहरों में चलेगी लू

आज से लेकर 08 जून, 2023 के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर झारखंड के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 6 जून, तेलंगाना में 8 जून और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 07 व 08 जून के दौरान लू चलने की संभावना जताई गई है।

rain-1

जून तक देश के इन शहरों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, आज से लेकर आने वाले कुछ दिनों तक कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है।

जून महीने की पहली तारीख से ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और अन्य कई शहरों में बारिश होने से मौसम सुहाना बना हुआ है। लेकिन देखा जाए तो दिन के समय कुछ इलाकों में तेज धूप होने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। आइए आज के मौसम से जुड़ी गतिविधियों को जानते हैं ताकि आप अपने घर में सुरक्षित रह सकें।

Skymetweather के मुताबिक, 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की बौछारें देखने को मिल सकती हैं। साथ ही आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, राजस्थान के उत्तरी जिलों और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में जल्द बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली और इसके आस-पास सटे इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि देखा जाए तो दिल्ली में अब धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में यह भी अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी की मार का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में सुबह और शाम के समय तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है, लेकिन वहीं दिन के समय तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

यहां होगी बारिश

05 जून के आसपास दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 03-05 जून,2023 के दौरान केरल के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण मौसम की आशंका नहीं हैं।

अधिकतम तापमान और हीट वे चेतावनी

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, और अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में 2-3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. साथ ही यह भी अनुमान है कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी भी जारी की गई है।